Showing posts with label AURAT. Show all posts
Showing posts with label AURAT. Show all posts

Wednesday, November 4, 2015

बेटियाँ




ये बेटियाँ वरदान हैं
प्रकृति का पुरुष को
ये सबसे बड़ा दान हैं ,
स्नेह की प्रतिमूर्ति हैं
ये लाज हैं सम्मान हैं ,
धैर्य की गंगा हैं
ये कुलों का अभिमान हैं ,
प्रेम का प्रकाश हैं
ये कोमल अरमान हैं ,
जननी मातृशक्ति हैं
ये हैं तो खानदान हैं ,
समर्पण हैं त्याग हैं
ये सभ्यता की शान हैं ,
बेटियाँ हैं तो हम हैं
ये हमारी प्राण हैं ,
सृष्टि का आधार हैं
ये बेटियाँ वरदान हैं
ये बेटियाँ वरदान हैं ll


Friday, July 31, 2015

क्यों लड़की पराई होती है ?

क्यों लड़की पराई होती है ?
अपनों के बीच में भी अनजान होती है.. 
रहती वो दो घरों में है,
फिर भी बेघर होती है..
क्यूँ लड़की पराई होती है...
जिस माँ बाप ने जन्म दिया वो 
ही अनजान बन जाते हैं कहते हैं बिटिया.. पर बेगाना सा व्यवहार कर जाते हैं..
बचपन में जिन्होंने हमको समझा
फिर क्यूँ बेसमझ बन जाते हैं..
क्यों लड़की पराई होती है ?


Thursday, July 30, 2015

"MAA"


Kisi ne "MAA" Se Sawal Kiya K
.
.
Agar Aapke Qadmo Se Jannat Le LiJaye
or Apse Kaha Ja Ye K Kuch or Mang lo.. ??
.
.
.
To Aap Khuda Se Kya Mangoge. ??
.
.
To"MAA"Ne Bahut Khubsurat Jawab Diya Ki Me.
.
.
Apni Aulaad Ka NASEEB Apne Hath Se
Likhne Ka Haq Mangungi..
.
.
Kyu Ki Unki Khushi K Age Mere LiyeHAR
Jannat Choti Hai..
.
.
Love You maa..



Tuesday, July 21, 2015

सजा ...

वृद्धाश्रम में माँ को छोड़कर वो पलटा ही था की....
माँ ने आवाज़ देकर बुलाया...
बेटा अपने मन में किसी प्रकार का बोझ मत रखना.
तुझे पाने के लिए तीन बेटियो की भ्रूण हत्या की थी...
सजा तो मिलनी ही थी..




Monday, July 20, 2015

बिटिया !!!


घर आने पर दौड़ कर जो पास आये, उसे कहते हैं 👉
बिटिया !!!
थक जाने पर प्यार से जो माथा सहलाए, 
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
"कल दिला देंगे" कहने पर जो मान जाये, 
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
हर रोज़ समय पर दवा की जो याद दिलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
घर को मन से फूल सा जो सजाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
सहते हुए भी अपने दुख जो छुपा जाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
दूर जाने पर जो बहुत रुलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
पति की होकर भी पिता को जो ना भूल पाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
मीलों दूर होकर भी पास होने का जो एहसास दिलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
"अनमोल हीरा" जो इसीलिए कहलाये, उसे कहते हैं बेटियाँ



दहैज..


एक कवी नदी किनारे खडा़ था.तभी वहा से एक लड़की का शव तैरता जा रहा था..
तो कवी ने उस शव से पूछा.....
.
कौन हो तुम ओ सुकुमारी.
बह रही हो नदी के जल मै |
कोई तो होगा तेरा अपना.
मानव निर्मित इस भू तल मे |
किस घर की तुम बेटी हो.
किस क्यारी की तुम कली हो |
किसने तुमको छला ह् बोलो.
क्यो दुनियां छोड़ चली हो |
किसके नाम मेंहदी हाथो रची ह तेरे.
किसके नाम की बिंदियां माथे सजी हे तेरे |
लगती हो तुम राजकुमारी .
या दैव लोक से आई हो. |
उपमा रहित ये रूप तुम्हारा.
ये रूप कहा से लाई हो |
.
कवी की बात सुनकर लड़की
की आत्मा बोलती हे.
कवी राज मुझे क्षमा करो.
गरीब पिता की बेटी हूं |
इसलिये म्रत मीन की भांति.
जल धारा पे लेटी हूं |
रूप रंग और सुंदरता ही.
मेरी पहचान बताते हे |
कंगन चूड़ी मेंहदी बिंदिया.
सुहागन मुझे बनाते हे |
पिता के दुख को दुखी समझा.
पिता के दुख मे दुखी थी मै |
जीवन के इस पथ पर.
पति के संग चली थी मे |
पति को मेने दीपक समझा.
और उसकी लौ मे जली थी मे |
माता पिता का अॉगन छोड़कर.
उसके रंग मे रंगी थी मे |
पर वो निकला सौदागर.
लगा दिया मेरा भी मोल |
धन दौलत और दहेज की खातिर.
जल मे पिला दिया विष घोल |
दुनियां रूपी इस उपवन मे.
छोटी सी कली थी मे |
जिसको समझा था माली.
उसी के द्वारा छली थी मे |
ईश्वर से अब न्याय मांगने.
शव शैय्या पर पड़ी हू मे |
दहैज के लोभी इस संसार मे
दहैज की भैंट चढ़ी हूं मे...
दहैज की भैंट चढी़ हूं में...!!!!




Tuesday, July 14, 2015

Acchi Beti...



Ek achhi Beti ka
apne Lover ko jawab :
.
"Haa ye sach hai k mujhe tumse Mohabbat hai,,
Ye bhi sach hai k main tumhari chahat hun..
Par meri zindagi me chahato ki kami to
nhi... Rishte or bhi hai ek sirf tum hi to nhi.."
Apni zaat k is pehlu se ajj milwaaon
tumhe..?? Main kya hun, kaise hun batlaaon tumhe..??
.
Apni Maa ki tarbiyat hun main,
Izzat hon apne Papa ki,
Maan hun apne bhai ka,
Nishaan hun apni behno ki parchai ki,
To behak jaaon main yeh kabhi mumkin hi nhi...
.
Ke Dil woh sab bhi to rakhte hai, ek tum hi to nhi....!



Friday, July 10, 2015

बेटियां....

जन्म देने के लिए माँ चाहिये,
राखी बाँधने के लिए बहन चाहिये,
कहानी सुनाने के लिए दादी चाहिये,
जिद पूरी करने के लिए मौसी चाहिए,
खीर खिलाने के लिए मामी चाहये,
साथ निभाने के लिए पत्नी चाहिये,
पर यह सभी रिश्ते निभाने के लिए
बेटियां तो जिन्दा रहनी चाहीये


Thursday, July 9, 2015

Beti..



क्या खुब जवाब था एक बेटी का जब उससे
पुछा गया की तेरी दुनिया कहा से शुरू होती है
कहा पर खत्म..
बेटी का जवाब था..
मा की कोख से शुरू होकर..
पिता के चरणो से गुजर कर..
पती की खुशी के गलियो से होकर,
बच्चो के सपनो को पुरा करने तक खत्म...
दिल से एक like हर बेटी के नाम ...



Wednesday, July 8, 2015

Roshni....


अम्मा ने कहा था
जहां जाएगी वहां उजाला कर देगी मेरी बिटिया... heart emoticon
सुना है
दहेज के लिए जला दी गई इक रोज 
कुछ रोशनी हुई थी क्या..?


For Fun click on below link :-

Monday, July 6, 2015

Ek behen honi chahiye....



Badi ho ya choti..
Ek behen honi chahiye!
.
.Badi ho toh Maa-Papa se bachane wali ..
Aur choti ho toh humare pit piche chupne wali!!
.
.
Badi ho toh chup - chap humare pocket mein
paise rakhne wali
Choti ho toh chup - chap paise nikalnewali!!
.
.
Choti ho ya badi
choti ho ya badi chote chote baatoon par ladne wali!!
ek Behen hone chahiye!!
.
.
Badi ho toh, humare galti par kaan khichnewali
Choti ho toh apne galti par, sorry Bhaiyyakehne wali!
Khudse zyaada pyaar karne wali ek behen honi chahiye!! 



Waqt


वक्त का तकाजा हर फर्ज़
को मजबूर करता है.. heart emoticon
"वरना कौन पिता अपनी चाँद
सी बेटी को अपने से
दूर करता है..!! 


इसे शांत चित्त से पढिए।


इसे शांत चित्त से पढिए।
हर लडकी के लिए प्रेरक कहानी...
और लड़कों के लिए अनुकरणीय शिक्षा...,
कोई भी लडकी की सुदंरता उसके चेहरे से ज्यादा दिल की होती है।
...
...
अशोक भाई ने घर मेँ पैर रखा....‘अरी सुनतीे हो !'
आवाज सुनते ही अशोक भाई की पत्नी हाथ मेँ पानी का गिलास लेकर बाहर आयी और बोली
"अपनी beti का रिश्ता आया है,
अच्छा भला इज्जतदार सुखी परिवार है,
लडके का नाम युवराज है ।
बैँक मे काम करता है।
बस beti हाँ कह दे तो सगाई कर देते है."
Beti उनकी एकमात्र लडकी थी..
घर मेँ हमेशा आनंद का वातावरण रहता था ।
कभी कभार अशोक भाई सिगरेट व पान मसाले के कारण उनकी पत्नी और beti के साथ कहा सुनी हो जाती लेकिन
अशोक भाई मजाक मेँ निकाल देते ।
Beti खूब समझदार और संस्कारी थी ।
S.S.C पास करके टयुशन, सिलाई काम करके पिता की मदद करने की कोशिश करती ।
अब तो beti ग्रज्येएट हो गई थी और नोकरी भी करती थी
लेकिन अशोक भाई उसकी पगार मेँ से एक रुपया भी नही लेते थे...
और रोज कहते ‘बेटी यह पगार तेरे पास रख तेरे भविष्य मेँ तेरे काम आयेगी ।'
दोनो घरो की सहमति से beti और
युवराज की सगाई कर दी गई और शादी का मुहूर्त भी निकलवा दिया.
अब शादी के 15 दिन और बाकी थे.
अशोक भाई ने beti को पास मेँ बिठाया और कहा-
" बेटा तेरे ससुर से मेरी बात हुई...उन्होने कहा दहेज मेँ कुछ नही लेँगे, ना रुपये, ना गहने और ना ही कोई चीज ।
तो बेटा तेरे शादी के लिए मेँने कुछ रुपये जमा किए है।
यह दो लाख रुपये मैँ तुझे देता हूँ।.. तेरे भविष्य मेँ काम आयेगे, तू तेरे खाते मे जमा करवा देना.'
"OK PAPA" - beti ने छोटा सा जवाब देकर अपने रुम मेँ चली गई.
समय को जाते कहाँ देर लगती है ?
शुभ दिन बारात आंगन में आयी,
पंडितजी ने चंवरी मेँ विवाह विधि शुरु की।
फेरे फिरने का समय आया....
कोयल जैसे कुहुकी हो ऐसे beti दो शब्दो मेँ बोली
"रुको पडिण्त जी ।
मुझे आप सब की उपस्तिथि मेँ मेरे पापा के साथ बात करनी है,"
“पापा आप ने मुझे लाड प्यार से बडा किया, पढाया, लिखाया खूब प्रेम दिया इसका कर्ज तो चुका सकती नही...
लेकिन युवराज और मेरे ससुर जी की सहमति से आपने दिया दो लाख रुपये का चेक मैँ वापस देती हूँ।
इन रुपयों से मेरी शादी के लिए लिये हुए उधार वापस दे देना
और दूसरा चेक तीन लाख जो मेने अपनी पगार मेँ से बचत की है...
जब आप रिटायर होगेँ तब आपके काम आयेगेँ,
मैँ नही चाहती कि आप को बुढापे मेँ आपको किसी के आगे हाथ फैलाना पडे !
अगर मैँ आपका लडका होता तब भी इतना तो करता ना ? !!! "
वहाँ पर सभी की नजर beti पर थी...
“पापा अब मैं आपसे जो दहेज मेँ मांगू वो दोगे ?"
अशोक भाई भारी आवाज मेँ -"हां बेटा", इतना ही बोल सके ।
"तो पापा मुझे वचन दो"
आज के बाद सिगरेट के हाथ नही लगाओगे....
तबांकु, पान-मसाले का व्यसन आज से छोड दोगे।
सब की मोजुदगी मेँ दहेज मेँ बस इतना ही मांगती हूँ ।."
लडकी का बाप मना कैसे करता ?
शादी मे लडकी की विदाई समय कन्या पक्ष को रोते देखा होगा लेकिन
आज तो बारातियो कि आँखो मेँ आँसुओ कि धारा निकल चुकी थी।
मैँ दूर se us beti को लक्ष्मी रुप मे देख रहा था....
रुपये का लिफाफा मैं अपनी जेब से नही निकाल पा रहा था....
साक्षात लक्ष्मी को मैं कैसे लक्ष्मी दूं ??
लेकिन एक सवाल मेरे मन मेँ जरुर उठा,
“भ्रूण हत्या करने वाले लोगो को is जैसी लक्ष्मी मिलेगी क्या" ???
कृपया रोईए नही, आंसू पोछिए और प्रेरणा लीजिये।


Friday, July 3, 2015

बेटी की विदाई

बेटी की विदाई


कन्यादान हुआ जब पूरा,आया समय विदाई का ।।
हँसी ख़ुशी सब काम हुआ था,सारी रस्म अदाई का ।


बेटी के उस कातर स्वर ने,बाबुल को झकझोर दिया ।।
पूछ रही थी पापा तुमने,क्या सचमुच में छोड़ दिया ।।

अपने आँगन की फुलवारी,मुझको सदा कहा तुमने ।।
मेरे रोने को पल भर भी ,बिल्कुल नहीं सहा तुमने ।।

क्या इस आँगन के कोने में, मेरा कुछ स्थान नहीं ।।
अब मेरे रोने का पापा,तुमको बिल्कुल ध्यान नहीं ।।

देखो अन्तिम बार देहरी,लोग मुझे पुजवाते हैं ।।
आकर के पापा क्यों इनको,आप नहीं धमकाते हैं।।

नहीं रोकते चाचा ताऊ,भैया से भी आस नहीं।।
ऐसी भी क्या निष्ठुरता है,कोई आता पास नहीं।।

बेटी की बातों को सुन के ,पिता नहीं रह सका खड़ा।।
उमड़ पड़े आँखों से आँसू,बदहवास सा दौड़ पड़ा ।।

कातर बछिया सी वह बेटी,लिपट पिता से रोती थी ।।
जैसे यादों के अक्षर वह,अश्रु बिंदु से धोती थी ।।

माँ को लगा गोद से कोई,मानो सब कुछ छीन चला।।
फूल सभी घर की फुलवारी से कोई ज्यों बीन चला।।

छोटा भाई भी कोने में,बैठा बैठा सुबक रहा ।।
उसको कौन करेगा चुप अब,वह कोने में दुबक रहा।।

बेटी के जाने पर घर ने,जाने क्या क्या खोया है।।
कभी न रोने वाला बापू,फूट फूट कर रोया है ।।


Thursday, June 18, 2015

तेजाब के हमले में घायल एक लड़की के दिल से निकलीं कुछ पंक्तियाँ



तेजाब के हमले में घायल एक लड़की के दिल से निकलीं कुछ पंक्तियाँ
--------------------------------
चलो, फेंक दिया सो फेंक दिया....
अब कसूर भी बता दो मेरा
तुम्हारा इजहार था 
मेरा इन्कार था
बस इतनी सी बात पर
फूंक दिया तुमने
चेहरा मेरा....
गलती शायद मेरी थी
प्यार तुम्हारा देख न सकी
इतना पाक प्यार था
कि उसको मैं समझ ना सकी....
अब अपनी गलती मानती हूँ
क्या अब तुम ... अपनाओगे मुझको?
क्या अब अपना ... बनाओगे मुझको?
क्या अब ... सहलाओगे मेरे चहरे को?
जिन पर अब फफोले हैं
मेरी आंखों में आंखें डालकर देखोगे?
जो अब अन्दर धस चुकी हैं
जिनकी पलकें सारी जल चुकी हैं
चलाओगे अपनी उंगलियाँ मेरे गालों पर?
जिन पर पड़े छालों से अब पानी निकलता है
हाँ, शायद तुम कर लोगे....
तुम्हारा प्यार तो सच्चा है ना?
अच्छा! एक बात तो बताओ
ये ख्याल 'तेजाब' का कहाँ से आया?
क्या किसी ने तुम्हें बताया?
या जेहन में तुम्हारे खुद ही आया?
अब कैसा महसूस करते हो तुम
मुझे जलाकर?
गौरान्वित..???
या पहले से ज्यादा और भी मर्दाना...???
तुम्हें पता है
सिर्फ मेरा चेहरा जला है
जिस्म अभी पूरा बाकी है
एक सलाह दूँ!
एक तेजाब का तालाब बनवाओ
फिर इसमें मुझसे छलाँग लगवाओ
जब पूरी जल जाऊँगी मैं
फिर शायद तुम्हारा प्यार मुझमें
और गहरा और सच्चा होगा....
एक दुआ है....
अगले जन्म में मैं तुम्हारी बेटी बनूँ
और मुझे तुम जैसा आशिक फिर मिले
शायद तुम फिर समझ पाओगे
तुम्हारी इस हरकत से
मुझे और मेरे परिवार को
कितना दर्द सहना पड़ा है।
तुमने मेरा पूरा जीवन बर्बाद कर दिया है।
अगर आपको यह पंक्तियाँ अच्छी लगीं हों तो कृप्या इस विचार को अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुँचायें।
|| जय हो ||