Showing posts with label AANKHE. Show all posts
Showing posts with label AANKHE. Show all posts

Thursday, September 19, 2019

RISHTEY


Wednesday, April 20, 2016

Intezar


तीर नज़रों के तो पलकों की कमाँ रक्खे हैं, 
उनकी क्या बात है फूलों की जुबाँ रक्खे हैं

हम तो आँखों में सँवरते हैं वहीं सँवरेंगे
हम नही जानते आईने कहाँ रक्खे हैं

अपने कातिल भी उसी रोज़ से शर्मिंदा हैं 
हम भी खामोश बहुत अपनी जुबाँ रक्खे हैं

दिल कभी रेत का साहिल नहीं होने देते, 
हमने महफूज वो कदमों के निशाँ रक्खे हैं

जिन पे तहरीर है बचपन की मोहब्बत अपनी, 
अब मेरे घर के वो दरवाजे कहाँ रक्खे हैं ......!!





Friday, July 31, 2015

मंज़िल


पूछते हो तो सुनो कैसे बसर होती है
रात ख़ैरात की सदके की सहर होती है
साँस भरने को तो जीना नहीं कहते या रब
दिल ही दुखता है न अब आस्तीन तर होती है
जैसे जागी हुई आँखों में चुभें काँच के ख़्वाब
रात इस तरह दीवानों की बसर होती है
ग़म ही दुश्मन है मेरा, ग़म ही को दिल ढूँढ़ता है
एक लम्हे की जुदाई भी अगर होती है
एक मरकज़ की तलाश एक भटकती खुश्बू
कभी मंज़िल कभी तम्हीद-ए-सफ़र होती है..!!


Adhura...


Kitna Adhura Lagta Hai Jab...
Badal Ho Aur Barish Na Ho,
Zindagi Ho Aur Pyar Na Ho,
Aankhe Ho Aur Khawab Na Ho,
Aur...Koi Apna Ho Aur Paas Na Ho..!!


Saturday, July 4, 2015

Aankhe..



आंखे कितनी भी छोटी क्यो ना हो !!
ताकत तो उसमे सारा आसमान देखने की होती है !!
ज़िन्दगी एक हसीन ख़्वाब है ,,,,,
जिसमें जीने की चाहत होनी चाहिये,
ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,.,,
सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये!