Showing posts with label MANZIL. Show all posts
Showing posts with label MANZIL. Show all posts

Wednesday, June 22, 2016

Darr




Friday, July 31, 2015

मंज़िल


पूछते हो तो सुनो कैसे बसर होती है
रात ख़ैरात की सदके की सहर होती है
साँस भरने को तो जीना नहीं कहते या रब
दिल ही दुखता है न अब आस्तीन तर होती है
जैसे जागी हुई आँखों में चुभें काँच के ख़्वाब
रात इस तरह दीवानों की बसर होती है
ग़म ही दुश्मन है मेरा, ग़म ही को दिल ढूँढ़ता है
एक लम्हे की जुदाई भी अगर होती है
एक मरकज़ की तलाश एक भटकती खुश्बू
कभी मंज़िल कभी तम्हीद-ए-सफ़र होती है..!!


Thursday, July 9, 2015

Safar......

आगे सफर था 
और पीछे हमसफर था
रूकते तो सफर छूट जाता 
और चलते तो हमसफर छूट जाता,
मंजिल की भी हसरत थी 
और उनसे भी मोहब्बत थी
ए दिल तू ही बता
उस वक्त मैं कहाँ जाता,
मुद्दत का सफर भी था
और बरसो का हमसफर भी था
रूकते तो बिछड जाते
और चलते तो बिखर जाते,
यूँ समँझ लो..
प्यास लगी थी गजब की...
मगर पानी मे जहर था
पीते तो मर जाते
और ना पीते तो भी मर जाते !!