Showing posts with label HINDI. Show all posts
Showing posts with label HINDI. Show all posts

Saturday, November 7, 2015

Koi Aur



Bhoole Hai Wo Kuch Is Tarah Hume...!!
.
Ki Unhe Samjhana Bada Ajeeb Ho Gaya...!!
.
Kya Pata Koi Khata Ho Gayi Humse...!!
.
Ya Koi Aur Unke Jyada Kareeb Ho Gaya...!! :



Wednesday, September 9, 2015

पीड़ा

एक सुनार था, उसकी दूकान से मिली हुई एक लोहार की दूकान थी।
सुनार जब काम करता तो उसकी दूकान से बहुत धीमी आवाज़ आती,
किन्तु जब लोहार काम करता को उसकी दूकान से कानों को फाड़ देने वाली आवाज़ सुनाई देती।
एक दिन एक सोने का कण छिटक कर लोहार की दूकान में आ गिरा।
वहाँ उसकी भेंट लोहार के एक कण के साथ हुई।
सोने के कण ने लोहे के कण से पूछा- भाई हम दोनों का दुख एक समान है, हम दोनों को ही एक समान आग में तपाया जाता है और समान रूप ये हथौड़े की चोट सहनी पड़ती है। मैं ये सब यातना चुपचाप सहता हूँ, पर तुम बहुत चिल्लाते हो, क्यों?
लोहे के कण ने मन भारी करते हुऐ कहा- तुम्हारा कहना सही है, किन्तु तुम पर चोट करने वाला हथौड़ा तुम्हारा सगा भाई नहीं है। मुझ पर चोट करने वाला लोहे का हथौड़ा मेरा सगा भाई है।
परायों की अपेक्षा अपनों द्वारा दी गई चोट अधिक पीड़ा पहुचाती है


Tuesday, August 4, 2015

दिल से मिटाओगे नहीं..!!


मुझसे वादा करो मुझे रुलाओगे नहीँ
हालात जो भी हो मुझे भुलाओगे नहीं
छुपा के अपनी आँखों में रखोगे मुझ को
दुनिया में किसी और को दिखाओगे नहीं
मेरे लफ़्ज मेरे दिल की तहरीरें हैं
कसम उठाओ इन को कभी जलाओगे नहीं
मुझे ये यकीन दिलाओ मुझे याद रखोगे
मेरी यादों को अपने दिल से मिटाओगे नहीं..!!


Friday, July 31, 2015

क्यों लड़की पराई होती है ?

क्यों लड़की पराई होती है ?
अपनों के बीच में भी अनजान होती है.. 
रहती वो दो घरों में है,
फिर भी बेघर होती है..
क्यूँ लड़की पराई होती है...
जिस माँ बाप ने जन्म दिया वो 
ही अनजान बन जाते हैं कहते हैं बिटिया.. पर बेगाना सा व्यवहार कर जाते हैं..
बचपन में जिन्होंने हमको समझा
फिर क्यूँ बेसमझ बन जाते हैं..
क्यों लड़की पराई होती है ?


Monday, July 20, 2015

Beti...




बिटिया !!!


घर आने पर दौड़ कर जो पास आये, उसे कहते हैं 👉
बिटिया !!!
थक जाने पर प्यार से जो माथा सहलाए, 
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
"कल दिला देंगे" कहने पर जो मान जाये, 
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
हर रोज़ समय पर दवा की जो याद दिलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
घर को मन से फूल सा जो सजाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
सहते हुए भी अपने दुख जो छुपा जाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
दूर जाने पर जो बहुत रुलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
पति की होकर भी पिता को जो ना भूल पाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
मीलों दूर होकर भी पास होने का जो एहसास दिलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
"अनमोल हीरा" जो इसीलिए कहलाये, उसे कहते हैं बेटियाँ



Sunday, July 19, 2015

ऐ मेरे स्कूल...

वो कमीज के बटन ऊपर नीचे लगाना
अपने बाल खुद न काढ पाना
पी टी शूज को चाक से चमकाना,,
वो काले जूतों को पैंट से पोछते जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो बड़े नाखुनो को दांतों से चबाना
और लेट आने पे मैदान का चक्कर लगाना
वो prayer के समय class में ही रुक जाना
पकडे जाने पे पेट दर्द का बहाना बनाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो टिन के डिब्बे को फ़ुटबाल बनाना
ठोकर मार मार उसे घर तक ले जाना
साथी के बैठने से पहले बेंच सरकाना
और उसके गिरने पे जोर से खिलखिलाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
गुस्से में एक-दूसरे की कमीज पे स्याही छिड़काना
वो लीक करते पेन को बालो से पोछते जाना
बाथरूम में सुतली बम पे अगरबती लगा छुपाना
और उसके फटने पे कितना मासूम बन जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो Games Period के लिए Sir को पटाना
Unit Test को टालने के लिए उनसे गिडगिडाना
जाड़ो में बाहर धूप में Class लगवाना
और उनसे घर-परिवार की बातें सुनते जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो बेर वाली के बेर चुपके से चुराना
लाल –काला चूरन खा एक दूसरे को जीभ दिखाना
जलजीरा, इमली देख जमकर लार टपकाना
साथी से आइसक्रीम खिलाने की मिन्नतें करते जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो लंच से पहले ही टिफ़िन चट कर जाना
अचार की खुशबूं पूरे Class में फैलाना
वो पानी पीने में जमकर देर लगाना
बाथरूम में लिखे शब्दों को बार-बार पढके सुनाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो Exam से पहले गुरूजी के चक्कर लगाना
बार – बार बस Important पूछते जाना
वो उनका पूरी किताब में निशान लगवाना
और हमारा पूरे Course को देख चकराना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो Farewell पार्टी के दिन पेस्ट्री समोसे खाना
और जूनियर लड़को को ब्रेक डांस दिखाना
वो टाइटल मिलने पे हमारा तिलमिलाना
वो साइंस वाली मैडम पे लट्टू हो जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो मेरे स्कूल का मुझे यहाँ तक पहुचाना
और मेरा खुद में खो उसको भूल जाना
मेरा बाजार में किसी परिचित से टकराना
वो जवान गुरूजी का बूढ़ा चेहरा सामने आना ..
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...


नफरतों का असर देखो....

नफरतों का असर देखो,
जानवरों का बटंवारा हो गया,
गाय हिन्दू हो गयी ;
और बकरा मुसलमान हो गया.
मंदिरो मे हिंदू देखे,
मस्जिदो में मुसलमान,
शाम को जब मयखाने गया ;
तब जाकर दिखे इन्सान.
ये पेड़ ये पत्ते ये शाखें भी परेशान हो जाएं
अगर परिंदे भी हिन्दू और मुस्लमान हो जाएं
सूखे मेवे भी ये देख कर हैरान हो गए
न जाने कब नारियल हिन्दू और
खजूर मुसलमान हो गए..
न मस्जिद को जानते हैं , न शिवालों को जानते हैं
जो भूखे पेट होते हैं, वो सिर्फ निवालों को जानते हैं.
अंदाज ज़माने को खलता है.
की मेरा चिराग हवा के खिलाफ क्यों जलता है......


Tuesday, July 14, 2015

मेरी है

पहली बार में लगा कि वो मेरी है.
।
।
।
।
उसकी आंखें समुद्र से भी गहरी हैं,
।
।
।
।
प्रपोज कर-कर के थक गया
फिर पता चला, वो तो बहरी है …



Monday, July 13, 2015

इन्सान और पैसा...

इन्सान होता है....
प्यार करने के लिए !
पैसा होता है ....
उपयोग करने के लिए !
किन्तु...
लोग प्यार पैसे से करते है !
और उपयोग इन्सान का करते है.



Waqt..




Dil..

जानेवाले को बुलाया भी जा सकता है
रूठा है तो क्या मनाया भी जा सकता है
जहाँ में कौन परबत है इंसान महफ़िल से
उठ भी सकता है उठाया भी जा सकता है
हर कोई चल नहीं सकता मंज़िल तक यहाँ
न चले कोई तो चलाया भी जा सकता है
संभाल ए दिल बारूद पे बैठी दुनियाँ में तू
जल भी सकता है जलाया भी जा सकता है
कह गये हैं जानेवाले यहाँ चमन फूलों का
खिल भी सकता है खिलाया भी जा सकता है
है खुदाई दुनियाँ में वतन का बच्चा बच्चा
हँस भी सकता है हँसाया भी जा सकता है
ये दुनियाँ है इसकी मुहब्बत में  दिल
लग भी सकता है लगाया भी जा सकता है


नए जमाने के बच्चे..

नए जमाने के बच्चे पुराने ख़्यालात नही रखते..
बड़े बुजुर्गों के आगे घर की हालात नही रखते..
हर मसले का हल ससुराल मे ढूंढते है..
सगे भाइयों के आगे बात नही रखते..
घिर गए है ख़्वाबों की रंगीन दुनिया से..
हकीकत के उज़ालों से मुलाकात नही रखते.
इकलौता बेटा किसी भी वक़्त घर लौटे..
सवाल पूछने की औकात नही रखते..
चार लोगों मे सिमट कर रह गए हैं परिवार..
माँ बाप के लिए भी जज्बात नही रखते.



Sunday, July 12, 2015

जिन्दगी

मंजिल मिले ना मिले
ये तो मुकदर की बात है! 
हम कोशिश भी ना करे
ये तो गलत बात है...
जिन्दगी जख्मो से भरी है,
वक्त को मरहम बनाना सीख लो,
हारना तो है एक दिन मौत से,
फिलहाल दोस्तों के साथ जिन्दगी जीना सीख लो!!



Saturday, July 11, 2015

माँ बाप...


फूल कभी दोबारा नहीं खिलते;

जन्म कभी दोबारा नहीं मिलते;


मिलते है लोग हजारों पर ;


हजारों गलतियां माफ़ करने वाले;


माँ बाप दोबारा नहीं मिलते।



अच्छे विचार...

अच्छे विचार🌹
एक दिन एक किसान का बैल कुएँ में गिर गया ।वह बैल घंटों ज़ोर -ज़ोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा और विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिऐ और क्या नहीं। अंततः उसने निर्णय लिया कि चूंकि बैल काफी बूढा हो चूका था,अतः उसे बचाने से कोई लाभ होने वाला नहीं था;और इसलिए उसे कुएँमें ही दफना देना चाहिऐ।
किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और कुएँ में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जैसे ही बैल कि समझ में आया कि यह क्या हो रहा है ,वह और ज़ोर-ज़ोर से चीख़ चीख़ कर रोने लगा । और फिर ,अचानक वह आश्चर्यजनक रुप से शांत हो गया।
सब लोग चुपचाप कुएँ में मिट्टी डालते रहे। तभी किसान ने कुएँ में झाँका तो वह आश्चर्य से सन्न रह गया। अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह बैल एक आश्चर्यजनक हरकत कर रहा था। वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था।
जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसी उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते वैसे -वैसे वह हिल-हिल कर उसमिट्टी को गिरा देता और एस सीढी ऊपर चढ़ आता । जल्दी ही सबको आश्चर्यचकित करते हुए वह बैल कुएँके किनारे पर पहुंच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया।
ध्यान रखे, आपके जीवन में भी बहुत तरह से मिट्टी फेंकी जायेगी ,बहुत तरह कि गंदगी आप पर गिरेगी। जैसे कि ,आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए कोई बेकार में ही आपकी आलोचना करेगा ,कोई आपकी सफलता से ईर्ष्या के कारण आपको बेकार में ही भला बुरा कहेगा । कोई आपसे आगे निकलने के लिएऐसे रास्ते अपनाता हुआ दिखेगा जो आपके आदर्शों के विरुद्ध होंगे। ऐसे में आपको हतोत्साहित होकरकुएँ में ही नहीं पड़े रहना है बल्कि साहस के साथ हर तरह कि गंदगी को गिरा देना है और उससे सीखलेकर,उसे सीढ़ी बनाकर,बिना अपने आदर्शों का त्याग किये अपने कदमों को आगे बढ़ाते जाना है।


Friday, July 10, 2015

बेटियां....

जन्म देने के लिए माँ चाहिये,
राखी बाँधने के लिए बहन चाहिये,
कहानी सुनाने के लिए दादी चाहिये,
जिद पूरी करने के लिए मौसी चाहिए,
खीर खिलाने के लिए मामी चाहये,
साथ निभाने के लिए पत्नी चाहिये,
पर यह सभी रिश्ते निभाने के लिए
बेटियां तो जिन्दा रहनी चाहीये


अहमियत...


"मैं अपनी 'ज़िंदगी' मे हर किसी को 

'अहमियत' देता हूँ...क्योंकि


जो 'अच्छे' होंगे वो 'साथ' देंगे...


और जो 'बुरे' होंगे वो 'सबक' देंगे...!!




Thursday, July 9, 2015

Safar......

आगे सफर था 
और पीछे हमसफर था
रूकते तो सफर छूट जाता 
और चलते तो हमसफर छूट जाता,
मंजिल की भी हसरत थी 
और उनसे भी मोहब्बत थी
ए दिल तू ही बता
उस वक्त मैं कहाँ जाता,
मुद्दत का सफर भी था
और बरसो का हमसफर भी था
रूकते तो बिछड जाते
और चलते तो बिखर जाते,
यूँ समँझ लो..
प्यास लगी थी गजब की...
मगर पानी मे जहर था
पीते तो मर जाते
और ना पीते तो भी मर जाते !!