Showing posts with label KAVEETA SANGRAH. Show all posts
Showing posts with label KAVEETA SANGRAH. Show all posts

Friday, July 31, 2015

मंज़िल


पूछते हो तो सुनो कैसे बसर होती है
रात ख़ैरात की सदके की सहर होती है
साँस भरने को तो जीना नहीं कहते या रब
दिल ही दुखता है न अब आस्तीन तर होती है
जैसे जागी हुई आँखों में चुभें काँच के ख़्वाब
रात इस तरह दीवानों की बसर होती है
ग़म ही दुश्मन है मेरा, ग़म ही को दिल ढूँढ़ता है
एक लम्हे की जुदाई भी अगर होती है
एक मरकज़ की तलाश एक भटकती खुश्बू
कभी मंज़िल कभी तम्हीद-ए-सफ़र होती है..!!


क्यों लड़की पराई होती है ?

क्यों लड़की पराई होती है ?
अपनों के बीच में भी अनजान होती है.. 
रहती वो दो घरों में है,
फिर भी बेघर होती है..
क्यूँ लड़की पराई होती है...
जिस माँ बाप ने जन्म दिया वो 
ही अनजान बन जाते हैं कहते हैं बिटिया.. पर बेगाना सा व्यवहार कर जाते हैं..
बचपन में जिन्होंने हमको समझा
फिर क्यूँ बेसमझ बन जाते हैं..
क्यों लड़की पराई होती है ?


Monday, July 20, 2015

बिटिया !!!


घर आने पर दौड़ कर जो पास आये, उसे कहते हैं 👉
बिटिया !!!
थक जाने पर प्यार से जो माथा सहलाए, 
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
"कल दिला देंगे" कहने पर जो मान जाये, 
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
हर रोज़ समय पर दवा की जो याद दिलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
घर को मन से फूल सा जो सजाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
सहते हुए भी अपने दुख जो छुपा जाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
दूर जाने पर जो बहुत रुलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
पति की होकर भी पिता को जो ना भूल पाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
मीलों दूर होकर भी पास होने का जो एहसास दिलाये,
उसे कहते हैं 👉बिटिया !!!
"अनमोल हीरा" जो इसीलिए कहलाये, उसे कहते हैं बेटियाँ



दहैज..


एक कवी नदी किनारे खडा़ था.तभी वहा से एक लड़की का शव तैरता जा रहा था..
तो कवी ने उस शव से पूछा.....
.
कौन हो तुम ओ सुकुमारी.
बह रही हो नदी के जल मै |
कोई तो होगा तेरा अपना.
मानव निर्मित इस भू तल मे |
किस घर की तुम बेटी हो.
किस क्यारी की तुम कली हो |
किसने तुमको छला ह् बोलो.
क्यो दुनियां छोड़ चली हो |
किसके नाम मेंहदी हाथो रची ह तेरे.
किसके नाम की बिंदियां माथे सजी हे तेरे |
लगती हो तुम राजकुमारी .
या दैव लोक से आई हो. |
उपमा रहित ये रूप तुम्हारा.
ये रूप कहा से लाई हो |
.
कवी की बात सुनकर लड़की
की आत्मा बोलती हे.
कवी राज मुझे क्षमा करो.
गरीब पिता की बेटी हूं |
इसलिये म्रत मीन की भांति.
जल धारा पे लेटी हूं |
रूप रंग और सुंदरता ही.
मेरी पहचान बताते हे |
कंगन चूड़ी मेंहदी बिंदिया.
सुहागन मुझे बनाते हे |
पिता के दुख को दुखी समझा.
पिता के दुख मे दुखी थी मै |
जीवन के इस पथ पर.
पति के संग चली थी मे |
पति को मेने दीपक समझा.
और उसकी लौ मे जली थी मे |
माता पिता का अॉगन छोड़कर.
उसके रंग मे रंगी थी मे |
पर वो निकला सौदागर.
लगा दिया मेरा भी मोल |
धन दौलत और दहेज की खातिर.
जल मे पिला दिया विष घोल |
दुनियां रूपी इस उपवन मे.
छोटी सी कली थी मे |
जिसको समझा था माली.
उसी के द्वारा छली थी मे |
ईश्वर से अब न्याय मांगने.
शव शैय्या पर पड़ी हू मे |
दहैज के लोभी इस संसार मे
दहैज की भैंट चढ़ी हूं मे...
दहैज की भैंट चढी़ हूं में...!!!!




Sunday, July 19, 2015

ऐ मेरे स्कूल...

वो कमीज के बटन ऊपर नीचे लगाना
अपने बाल खुद न काढ पाना
पी टी शूज को चाक से चमकाना,,
वो काले जूतों को पैंट से पोछते जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो बड़े नाखुनो को दांतों से चबाना
और लेट आने पे मैदान का चक्कर लगाना
वो prayer के समय class में ही रुक जाना
पकडे जाने पे पेट दर्द का बहाना बनाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो टिन के डिब्बे को फ़ुटबाल बनाना
ठोकर मार मार उसे घर तक ले जाना
साथी के बैठने से पहले बेंच सरकाना
और उसके गिरने पे जोर से खिलखिलाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
गुस्से में एक-दूसरे की कमीज पे स्याही छिड़काना
वो लीक करते पेन को बालो से पोछते जाना
बाथरूम में सुतली बम पे अगरबती लगा छुपाना
और उसके फटने पे कितना मासूम बन जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो Games Period के लिए Sir को पटाना
Unit Test को टालने के लिए उनसे गिडगिडाना
जाड़ो में बाहर धूप में Class लगवाना
और उनसे घर-परिवार की बातें सुनते जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो बेर वाली के बेर चुपके से चुराना
लाल –काला चूरन खा एक दूसरे को जीभ दिखाना
जलजीरा, इमली देख जमकर लार टपकाना
साथी से आइसक्रीम खिलाने की मिन्नतें करते जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो लंच से पहले ही टिफ़िन चट कर जाना
अचार की खुशबूं पूरे Class में फैलाना
वो पानी पीने में जमकर देर लगाना
बाथरूम में लिखे शब्दों को बार-बार पढके सुनाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो Exam से पहले गुरूजी के चक्कर लगाना
बार – बार बस Important पूछते जाना
वो उनका पूरी किताब में निशान लगवाना
और हमारा पूरे Course को देख चकराना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो Farewell पार्टी के दिन पेस्ट्री समोसे खाना
और जूनियर लड़को को ब्रेक डांस दिखाना
वो टाइटल मिलने पे हमारा तिलमिलाना
वो साइंस वाली मैडम पे लट्टू हो जाना
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...,,
वो मेरे स्कूल का मुझे यहाँ तक पहुचाना
और मेरा खुद में खो उसको भूल जाना
मेरा बाजार में किसी परिचित से टकराना
वो जवान गुरूजी का बूढ़ा चेहरा सामने आना ..
ऐ मेरे स्कूल मुझे जरा फिर से तो बुलाना ...


नफरतों का असर देखो....

नफरतों का असर देखो,
जानवरों का बटंवारा हो गया,
गाय हिन्दू हो गयी ;
और बकरा मुसलमान हो गया.
मंदिरो मे हिंदू देखे,
मस्जिदो में मुसलमान,
शाम को जब मयखाने गया ;
तब जाकर दिखे इन्सान.
ये पेड़ ये पत्ते ये शाखें भी परेशान हो जाएं
अगर परिंदे भी हिन्दू और मुस्लमान हो जाएं
सूखे मेवे भी ये देख कर हैरान हो गए
न जाने कब नारियल हिन्दू और
खजूर मुसलमान हो गए..
न मस्जिद को जानते हैं , न शिवालों को जानते हैं
जो भूखे पेट होते हैं, वो सिर्फ निवालों को जानते हैं.
अंदाज ज़माने को खलता है.
की मेरा चिराग हवा के खिलाफ क्यों जलता है......