Showing posts with label MOTIVATION. Show all posts
Showing posts with label MOTIVATION. Show all posts

Wednesday, June 22, 2016

Be Positive




Thursday, September 3, 2015

बहुत ही खूबसूरत लाईनें..

बहुत ही खूबसूरत लाईनें..
किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,
कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..
डरिये वक़्त की मार से,
बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..!
अकल कितनी भी तेज ह़ो,
नसीब के बिना नही जीत सकती..!
बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,
कभी बादशाह नही बन सका...!!"
"ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो, ना ही तुम अपने कंधे पर सर रखकर रो सकते हो ! एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है! इसलिये वक़्त उन्हें दो जो तुम्हे चाहते हों दिल से! रिश्ते पैसो के मोहताज़ नहीं होते क्योकि कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते पर जीवन अमीर जरूर बना देते है "



Monday, August 31, 2015

सकारात्मक सोच

एक बार की बात है किसी राज्य में एक राजा था जिसकी केवल एक टाँग और एक आँख थी। उस राज्य में सभी लोग खुशहाल थे क्यूंकि राजा बहुत बुद्धिमान और प्रतापी था।
.
एक बार राजा के विचार आया कि क्यों खुद की एक तस्वीर बनवायी जाये। फिर क्या था, देश विदेशों से चित्रकारों को बुलवाया गया और एक से एक बड़े चित्रकार राजा के दरबार में आये। राजा ने उन सभी से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि वो उसकी एक बहुत सुन्दर तस्वीर बनायें जो राजमहल में लगायी जाएगी।
.
सारे चित्रकार सोचने लगे कि राजा तो पहले से ही विकलांग है फिर उसकी तस्वीर को बहुत सुन्दर कैसे बनाया जा सकता है, ये तो संभव ही नहीं है और अगर तस्वीर सुन्दर नहीं बनी तो राजा गुस्सा होकर दंड देगा। यही सोचकर सारे चित्रकारों ने राजा की तस्वीर बनाने से मना कर दिया। तभी पीछे से एक चित्रकार ने अपना हाथ खड़ा किया और बोला कि मैं आपकी बहुत सुन्दर तस्वीर बनाऊँगा जो आपको जरूर पसंद आएगी।
.
फिर चित्रकार जल्दी से राजा की आज्ञा लेकर तस्वीर बनाने में जुट गया। काफी देर बाद उसने एक तस्वीर तैयार की जिसे देखकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ और सारे चित्रकारों ने अपने दातों तले उंगली दबा ली।
.
उस चित्रकार ने एक ऐसी तस्वीर बनायीं जिसमें राजा एक टाँग को मोड़कर जमीन पे बैठा है और एक आँख बंद करके अपने शिकार पे निशाना लगा रहा है। राजा ये देखकर बहुत प्रसन्न हुआ कि उस चित्रकार ने राजा की कमजोरियों को छिपा कर कितनी चतुराई से एक सुन्दर तस्वीर बनाई है। राजा ने उसे खूब इनाम दिया।
.
तो मित्रों, क्यों ना हम भी दूसरों की कमियों को छुपाएँ, उन्हें नजरअंदाज करें और अच्छाइयों पर ध्यान दें। आजकल देखा जाता है कि लोग एक दूसरे की कमियाँ बहुत जल्दी ढूंढ लेते हैं चाहें हममें खुद में कितनी भी बुराइयाँ हों लेकिन हम हमेशा दूसरों की बुराइयों पर ही ध्यान देते हैं कि अमुक आदमी ऐसा है, वो वैसा है। सोचिये अगर हम भी उस चित्रकार की तरह दूसरों की कमियों पर पर्दा डालें उन्हें नजरअंदाज करें तो धीरे धीरे सारी दुनियाँ से बुराइयाँ ही खत्म हो जाएँगी और रह जाएँगी सिर्फ अच्छाइयाँ।
.
इस कहानी से ये भी शिक्षा मिलती है कि कैसे हमें नकारात्मक परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोचना चाहिए और किस तरह हमारी सकारात्मक सोच हमारी समस्यों को हल करती है।



Saturday, August 1, 2015

Superb Line

किसी देश का नाश केवल जूनून के तूफ़ान से रोका जा सकता है,
मगर केवल वो जो खुद जुनूनी होते हैं दूसरों में जूनून पैदा कर सकते हैं।
**********************
जब अवसर आता है तो हमेशा तत्पर रहें... 
किस्मत वह समय है जब तैयारी और अवसर की मुलाकात होती है।
**********************
एक अच्छी पुस्तक पढ़ने का पता तब चलता है जब उसका आखिरी पृष्ठ 
पलटते हुए आपका कुछ ऐसा लगे जैसे आपने एक मित्र को खो दिया

**********************
समझने के लिए लिखो, सुनने के लिए बोलो, बढ़ने के लिए पढ़ो।

**********************
आप किसी इंसान को कुछ सीखा नहीं सकते, बस उसकी मदद कर सकते हैं उसके अंदर क्या है यह खोजने में।



Thursday, July 23, 2015

Zindagi...

Zindagi Me Jo Hum
Chahte
Hai
Wo Aasani Se Nahi
Milta.!
LEKIN Zindgi Ka Sach Ye
Hai
Ki..
Hum Bhi Wohi Chahte
Hai,
Jo Aasan Nahi Hota…!!



Wednesday, July 22, 2015

The Number You Have Call Is Busy.....

जब से परीक्षा वाली जिंदगी पूरी हुई है,
तब से जिंदगी की परीक्षा शुरु हो गई है..
आज मुझे एक नया अनुभव हुआ
अपने मोबाइल से अपना ही नंबर लगाकर देखा, आवाज
आयी
The Number You Have Call Is Busy.....
फिर ध्यान आया किसी ने क्या खुब कहा है....
"औरो से मिलने मे दुनिया मस्त है पर,
खुद से मिलने की सारी लाइने व्यस्त है..
कोई नही देगा साथ तेरा यहॉं
हर कोई यहॉं खुद ही में मशगुल है
जिंदगी का बस एक ही ऊसुल है यहॉं,
तुझे गिरना भी खुद है
और संभलना भी खुद है..


Sunday, July 12, 2015

जिन्दगी

मंजिल मिले ना मिले
ये तो मुकदर की बात है! 
हम कोशिश भी ना करे
ये तो गलत बात है...
जिन्दगी जख्मो से भरी है,
वक्त को मरहम बनाना सीख लो,
हारना तो है एक दिन मौत से,
फिलहाल दोस्तों के साथ जिन्दगी जीना सीख लो!!



Saturday, July 11, 2015

KOSHISH

GREAT LINE BY ABDUL KALAM:-
.
.
.
.
.
.
.
.
"INTZAAR KARNE WALON KO SIRF UTNA HI MILTA HAI
.
.
JITNA KOSHISH KARNE WALON SE BACH JATA HAI"
TRY EVER WAIT NEVER .



अच्छे विचार...

अच्छे विचार🌹
एक दिन एक किसान का बैल कुएँ में गिर गया ।वह बैल घंटों ज़ोर -ज़ोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा और विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिऐ और क्या नहीं। अंततः उसने निर्णय लिया कि चूंकि बैल काफी बूढा हो चूका था,अतः उसे बचाने से कोई लाभ होने वाला नहीं था;और इसलिए उसे कुएँमें ही दफना देना चाहिऐ।
किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और कुएँ में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जैसे ही बैल कि समझ में आया कि यह क्या हो रहा है ,वह और ज़ोर-ज़ोर से चीख़ चीख़ कर रोने लगा । और फिर ,अचानक वह आश्चर्यजनक रुप से शांत हो गया।
सब लोग चुपचाप कुएँ में मिट्टी डालते रहे। तभी किसान ने कुएँ में झाँका तो वह आश्चर्य से सन्न रह गया। अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह बैल एक आश्चर्यजनक हरकत कर रहा था। वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था।
जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसी उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते वैसे -वैसे वह हिल-हिल कर उसमिट्टी को गिरा देता और एस सीढी ऊपर चढ़ आता । जल्दी ही सबको आश्चर्यचकित करते हुए वह बैल कुएँके किनारे पर पहुंच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया।
ध्यान रखे, आपके जीवन में भी बहुत तरह से मिट्टी फेंकी जायेगी ,बहुत तरह कि गंदगी आप पर गिरेगी। जैसे कि ,आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए कोई बेकार में ही आपकी आलोचना करेगा ,कोई आपकी सफलता से ईर्ष्या के कारण आपको बेकार में ही भला बुरा कहेगा । कोई आपसे आगे निकलने के लिएऐसे रास्ते अपनाता हुआ दिखेगा जो आपके आदर्शों के विरुद्ध होंगे। ऐसे में आपको हतोत्साहित होकरकुएँ में ही नहीं पड़े रहना है बल्कि साहस के साथ हर तरह कि गंदगी को गिरा देना है और उससे सीखलेकर,उसे सीढ़ी बनाकर,बिना अपने आदर्शों का त्याग किये अपने कदमों को आगे बढ़ाते जाना है।


Wednesday, July 8, 2015

"ये ही सत्य हैं"


एक ट्रक में मारबल की भगवान की मूर्ती भी थी और टाईल्स भी थी...!!
रास्ते में टाईल्स ने मूर्ती से पूछा ..
भाई ऊपर वाले ने हमारे साथ ऐसा भेद - भाव क्यों किया है...!!
मूर्ती ने पूछा कैसा भेद भाव... ???
टाईल्स ने कहा तुम भी पथ्थर मै भी पथ्थर...!!
तुम भी उसी खान से निकले, मै भी..
तुम्हे भी उसी ने ख़रीदा बेचा, मुझे भी
तुम भी मन्दिर में जाओगे, मै भी ...
पर वहां तुम्हारी पूजा होगी...
और मै पैरो तले रौंदा जाउंगा ऐसा क्यों??
मूर्ती ने बड़ी शालीनता से जवाब दिया,
के तुम्हे जब तराशा गया,
तब तुमसे दर्द सहन नही हुवा,
और तुम टूट गये टुकड़ो में बंट गये...
और मुझे जब तराशा गया तब मैने दर्द सहा, मुझ पर लाखो हथोड़े बरसाये गये, मै रोया नही...!!
मेरी आँख बनी, कान बने, हाथ बना, पांव बने...
फिर भी मैं टूटा नही....!!
इस तरहा मेरा रूप निखर गया ...
और मै पूजनीय हो गया...!!
तुम भी दर्द सहते तो तुम भी पूजे जाते...
मगर तुम टूट गए...
और टूटने वाले हमेशा पैरों तले रोंदे जाते है...!!
# मोरल #
भगवान जब आपको तराश रहा हो तो, टूट मत जाना...
हिम्मत मत हारना...!!
अपनी रफ़्तार से आगे बढते जाना मंजिल जरूर मिलेगी....!!
.
.
"ये ही सत्य हैं"


Chirag...




Saturday, July 4, 2015

Thought of the day..


एक आदमी ने देखा की एक गरीब,,, बच्चा उसकी कीमती कार
को निहार रहा है। उसे रहम आ गया और उसने उस बच्चे को अपनी कार में बैठा लिया।
बच्चा : आपकी कार बहुत महंगी है ना। 

आदमी : हाँ। मेरे बड़े भाई ने मुझे उपहार में दी है।
बच्चा : आपके बड़े भाई कितने अच्छे आदमी हैं।
आदमी: मुझे पता है तुम क्या सोच रहे हो। तुम भी ऐसी कार चाहते हो ना?
बच्चा: नहीं। मै भी आपके बड़े भाई जैसा बनना चाहता हूँ। मेरे भी छोटे भाई बहन हैं ना।

Thought of the day..
"अपनी सोच को हमेशा
ऊंचा रखें,
दूसरों की अपेक्षाओं से
भी कहीं ज्यादा ऊंचा।





Aankhe..



आंखे कितनी भी छोटी क्यो ना हो !!
ताकत तो उसमे सारा आसमान देखने की होती है !!
ज़िन्दगी एक हसीन ख़्वाब है ,,,,,
जिसमें जीने की चाहत होनी चाहिये,
ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,.,,
सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये!




Thursday, July 2, 2015

Meaning of Life...

A beautiful question. What is the meaning of life?
A beautiful answer to it:
When a person is born, he has breath but no name
and
when he dies, he has name but no breath.
The gap between this breath and name is life!


Uddan...

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है
पंखों से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है