Showing posts with label ABHIMAN. Show all posts
Showing posts with label ABHIMAN. Show all posts

Saturday, July 18, 2015

सुंदर पंक्तियां

जब भी अपनी शख्शियत पर अहंकार हो,
एक फेरा शमशान का जरुर लगा लेना।
और....
जब भी अपने परमात्मा से प्यार हो,
किसी भूखे को अपने हाथों से खिला देना।
जब भी अपनी ताक़त पर गुरुर हो,
एक फेरा वृद्धा आश्रम का लगा लेना।
और….
जब भी आपका सिर श्रद्धा से झुका हो,
अपने माँ बाप के पैर जरूर दबा देना।
जीभ जन्म से होती है और मृत्यु तक रहती है क्योकि वो कोमल होती है.
दाँत जन्म के बाद में आते है और मृत्यु से पहले चले जाते हैं...
क्योकि वो कठोर होते है।
छोटा बनके रहोगे तो मिलेगी हर बड़ी रहमत...
बड़ा होने पर तो माँ भी गोद से उतार देती है..
किस्मत और पत्नी भले ही परेशान करती है लेकिन
जब साथ देती हैं तो ज़िन्दगी बदल देती हैं.।।
"प्रेम चाहिये तो समर्पण खर्च करना होगा।
विश्वास चाहिये तो निष्ठा खर्च करनी होगी।
साथ चाहिये तो समय खर्च करना होगा।
किसने कहा रिश्ते मुफ्त मिलते हैं ।
मुफ्त तो हवा भी नहीं मिलती ।
एक साँस भी तब आती है,
जब एक साँस छोड़ी जाती है!!


Tuesday, July 7, 2015

नाथालाल सेठ...


पुराने ज़माने की बात है। किसी गाँव में एक सेठ रहेता था।
उसका नाम था नाथालाल सेठ। वो जब भी गाँव के बाज़ार
से निकलता था तब लोग उसे नमस्ते या सलाम करते थे ,
वो उसके जवाब में मुस्कुरा कर अपना सिर हिला देता था
और बहुत धीरे से बोलता था की " घर जाकर बोल दूंगा "
एक बार किसी परिचित व्यक्ति ने सेठ को ये बोलते हुये सुन लिया। तो उसने कुतूहल वश सेठ को पूछ लिया कि सेठजी आप ऐसा क्यों बोलते हो के " घर जाकर बोल दूंगा "
तब सेठ ने उस व्यक्ति को कहा, में पहले धनवान नहीं था
उस समय लोग मुझे 'नाथू ' कहकर बुलाते थे और आज के
समय में धनवान हूँ तो लोग मुझे 'नाथालाल सेठ' कहकर
बुलाते है। ये इज्जत मुझे नहीं धन को दे रहे है ,
इस लिए में रोज़ घर जाकर तिज़ोरी खोल कर लक्ष्मीजी
(धन) को ये बता देता हूँ कि आज तुमको कितने लोगो ने नमस्ते या सलाम
किया। इससे मेरे मन में अभिमान या गलतफहमी नहीं आती कि
लोग मुझे मान या इज्जत दे रहे हैं। ... इज्जत सिर्फ पैसे की है इंसान की नहीं ..
This is another truth of life



Tuesday, June 30, 2015

अभिमान...

इतना कुछ होते हुए भी शब्दकोश में असंख्य शब्द होते हुए भी...
मौन होना सब से बेहतर है।
दुनिया में हजारों रंग होते हुए भी...
सफेद रंग सब से बेहतर है।
खाने के लिए दुनिया भर की चीजें होते हुए भी...
उपवास शरीर के लिए सबसे बेहतर है।
पर्यटन के लिए रमणीक स्थल होते हुए भी..
पेड़ के नीचे ध्यान लगाना सबसे बेहतर है।
देखने के लिए इतना कुछ होते हुए भी...
बंद आँखों से भीतर देखना सबसे बेहतर है।
सलाह देने वाले लोगों के होते हुए भी...
अपनी आत्मा की आवाज सुनना सबसे बेहतर है।
जीवन में हजारों प्रलोभन होते हुए भी...
सिद्धांतों पर जीना सबसे बेहतरहै।
इंसान के अंदर जो समा जायें वो
" स्वाभिमान " और जो इंसान के बहार छलक जायें वो
" अभिमान " .....!!


Abhiman...



Tuesday, June 23, 2015

Abhiman....

लोहे को कोई नष्ट नही कर सकता
बस उसका जंग उसे नष्ट करता है
ठीक उसी तरह इन्सान को भी
कोई और नही बल्कि
उसका अभिमान और
उसकी सोंच ही उसे नष्ट कर सकती है।